{"_id":"663e735fb1a0648b7e0dada4","slug":"two-members-of-the-survey-team-drowned-while-bathing-in-ganga-body-of-one-found-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102891-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा नहाते सर्वे टीम के दो सदस्य डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा नहाते सर्वे टीम के दो सदस्य डूबे, एक का शव मिला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में पुराने भवनों का सर्वे करने उत्तराखंड से आए सर्वे ऑफ इंडिया के दो सदस्य गंगा स्नान करते समय डूब गए। गोताखोरों ने एक का शव बरामद कर लिया। शुक्रवार देर रात तक साथी की तलाश होती रही। सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
शहर में पुरानी इमारतों का सर्वे करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के चार सदस्य कई दिन पहले यहां आए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी संदीप राणा (26) अपने साथी चमोली के दिव्यांशु (24) के साथ पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने गए। दोनों पैंटून पुल के पश्चिम की तरफ स्नान कर रहे थे, उसी समय अचानक गहरे पानी में चले गए।
इससे दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबते देख शोर मचाया। पास में मौजूद नाविक वहां पहुंचे, तब तक दोनों तेज धार में लापता हो गए। सूचना मिलते ही कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। कई नावों से गोताखोरों की टीम लगाकर खोजबीन की गई। करीब एक घंटे बाद 200 मीटर दूर संदीप का शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
टीम का तीसरा सदस्य सचिन भी पहुंच गया। देर रात तक गोताखोर पुलिस बल के साथ गंगा में टार्च की रोशनी में खोजबीन करते रहे। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि टीम के दोनों सदस्यों की विस्तृत जानकारी के लिए टीम के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल लापता युवक की तलाश में अभियान चला रहे हैं। परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।