फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two kilometers of road mud swamp

दो किलोमीटर सड़क में कीचड़ ही कीचड़

Mon, 25 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two kilometers of road mud swamp

कमालगंज। ग्राम सभा भटपुरा के मजरा गांधीनगर की दो किलोमीटर सड़क जगह-जगह टूटी है। इस पर कीचड़ भरा रहता है। अक्सर लोग कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीण कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


ग्राम सभा भटपुरा के मजरा गांधीनगर की मुख्य सड़क सात साल पहले बनाई गई थी। सड़क पर नाली नहीं बनने से घरों का पानी सड़क पर भरता है। इससे सड़क पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति है। गांव की शाहीन, रामकुमार, रामवती, सीता देवी, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार, पातीराम, दिलासाराम, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार  का कहना है कि दो साल से सड़क पर कीचड़ भरा है। इसके चलते मच्छरों का भी प्रकोप है। ग्रामीण सबमर्सिबल चलाकर पशुओं का गोबर सड़क पर बहा देते हैं। इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बीडीओ कमालगंज शिवप्रकाश ने बताया कि ग्राम सभा भटपुरा के मजरा गांधी नगर में सड़क जर्जर और कीचड़युक्त होने की जानकारी नहीं है। इसे दिखाया जाएगा। सड़क को बनवाए जाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed