फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two interstate smugglers arrested with opium worth one crore

अंतरराज्यीय दो तस्कर एक करोड़ की अफीम सहित गिरफ्तार

Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with opium worth one crore
फोटो- 14चार किलो अफीम व अस्सी हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

कई अन्य लोगों के नाम पूछताछ में प्रकाश में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। अंतरराज्यीय दो तस्करों को पुलिस ने एक करोड़ की चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अस्सी हजार की नगदी भी बरामद हुई है। यह लोग झारखंड से अफीम लाकर बरेली में सप्लाई करते थे। पूछताछ में इन लोगों ने अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मोहम्मदाबद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद व एसएसआई मोहम्मद अकरम के साथ एसओजी प्रभारी अलराज भाटी ने चौकी मदनपुर के पास से दो तस्करों को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों में जनपद बरेली थाना ऑवला के गांव मऊचंदपुर निवासी संजू उर्फ संजय कुमार, झारखंड जिला थाना चतरा के गांव दरियाड निवासी बाबू चंद्र दांगी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार किलो अफीम व अस्सी हजार की नगदी बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ कीमत है। पूछताछ में बाबू चंद्र दांगी ने बताया कि वह झारखंड से आदेश नाम के युवक से अफीम खरीद कर लाता है। वह अफीम को संजू उर्फ संजय कुमार व उसके पिता सोमपाल को मंहगे दामों में बेचता है। इससे पहले दो बार वह अफीम की खेप लाकर पिता-पुत्र को बेच चुका है। संजू ने पूछताछ में बताया कि वह जनपद बरेली के थाना ऑवला क्षेत्र निवासी पप्पू को अफीम की सप्लाई करता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई नाम पुलिस को पता चले हैं। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। यह लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से माल की सप्लाई करते हैं। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed