फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two friends who went to bathe in Ganga with brothers drowned in Ganga, died

Farrukhabad News: भाइयों संग गंगा नहाने गए दो दोस्त गंगा में डूबे, मौत

Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two friends who went to bathe in Ganga with brothers drowned in Ganga, died
गंगा में डूबने के बाद बिलखते छोटे भाई (स्कूल ड्रेस में )। - फोटो : गंगा में डूबने के बाद बिलखते छोटे भाई (स्कूल ड्रेस में )।
फर्रुखाबाद। घर से बिना बताए अपने छोटे भाइयों के साथ गंगा नहाने गए दो छात्र डूब गए। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने दोनों को गंगा से बाहर निकाला। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को मृृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला गुरुद्वारा निवासी स्व. जगवीर का पुत्र आर्यन राठौर (15) अपने छोटे भाई सुशांत (12) और दोस्त शीशमबाग निवासी धर्मेंद्र का पुत्र देवांश दिवाकर (15), उसके भाई आयुष (12) के साथ पांचाल घाट गंगा नहाने दोपहर में पहुंचे। आर्यन और देवांश कक्षा नौ के छात्र थे। दोनों ही अपने भाइयों को किनारे खड़ा करके पैंटून पुल के उत्तरी ओर जाकर गंगा में नहाने लगे। अचानक दोनों डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन भी घाट पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन के नाना राजवीर सिंह ने बताया कि दामाद की मौत के बाद से बेटी सुषमा और दोनों बच्चे उनके पास ही रह रहे थे। वही उन्हें पढ़ा रहे थे। सुबह टिफिन लेकर घर से गए थे। इसके बाद पांचाल घाट कैसे पहुंचे, समझ नहीं आ रहा है। भाइयों के शव देखकर छोटे भाई बेहाल दिखे।

------------
चचेरे भाइयों की भी डूबकर हो चुकी है मौत
जहानगंज थाने के गांव चौकी महमदपुर निवासी अशोक कुमार कुशवाहा का पुत्र विवेक कुमार (18) अपने चचेरे भाई मोहित कुमार (17) और मां अन्नपूर्णा के साथ 13 फरवरी को गंगा स्नान करने आया था। पुल के नीचे नहाते समय दोनों भाई गंगा जल की तेज धार में समा गए थे। एसडीआरएफ को भी तीन दिन तक पता नहीं चला। आखिरकार एक का शव भोजपुर किला घाट और दूसरे का सरह चौकी क्षेत्र में शव बरामद हुआ था। यह घटना गहरे पानी में बैरिकेडिंग न होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed