फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two days later, the bank opening drew crowds

दो दिन बाद बैंक खुलने से उमड़ी भीड़

Mon, 28 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 28 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the bank opening drew crowds
यूनाइटेड बैंक के अंदर रुपये निकालने के लिए लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकों के खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। अधिकतर बैंकों में सिर्फ 2000 रुपये मिलने से लाइन में खड़े ग्राहक काफी मायूस नजर आए। वहीं शहर के अधिकांश एटीएम बंद नजर आए और जो खुले थे उनमें नो कैश का बोर्ड लटक रहा था।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के एटीएम में ही कैश निकल रहा है। यही हाल ग्रामीण इलाकों की बैंकों का भी रहा। हालांकि कई बैंकों में ग्राहक खुले पैसे भी जमा करने लगे हैं, जिससे बैंककर्मियों को भुगतान करने में आसानी होने लगी है।
विज्ञापन




मैं अमर उजाला रिपोर्टर ठंडी सड़क मार्ग स्थित यूनाइटेड बैंक के अंदर खड़ा हूं। यहां कैश काउंटर पर लंबी लाइन लगी है। नोट जमा करने वाले काउंटर पर भीड़ अधिक नहीं है। रुपये लेकर कैश काउंटर से हटने वाले गौरव कुमार निवासी ढिलावल ने बताया कि बैंक में डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद सिर्फ 2000 रुपये मिले हैं। उनकी वाहन साजसज्जा की दुकान है लेकिन रुपये न निकलने से माल नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक का एटीएम बंद है। बैंक के अंदर कैश जमा और निकासी काउंटर पर ग्राहकों की लाइन लगी है। यहां भी ग्राहकों को 2000 का नोट दिया जा रहा है। लाइन में खड़ीं बिटाना देवी निवासी भाऊटोला ने बताया कि रुपये निकालने के लिए चार दिन से बैंक आ रही हैं। दो दिन तो छुट्टी ही पड़ गई। आज दो हजार का नोट मिल रहा है गांव में इसका फुटकर भी नहीं मिलेगा। खर्चा कैसे चलेगा।


रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में ज्यादा भीड़ नहीं है। रुपये निकालने व जमा करने वाले काउंटर पर इक्का-दुक्का ग्राहक खड़े हैं। रुपये निकालने आए गणेश बाथम निवासी हाता सफ्दर खां का कहना है कि सिर्फ 2000 रुपये ही मिले हैं। इस महंगाई में 2000 रुपये से क्या-क्या करें।


बैंक के विशेष सहायक आरएन कुशवाह ने बताया कि अब तो ग्राहक भी बैंक में खुले पैसे जमा करने लगे हैं। इसलिए भुगतान करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। 2000 हजार रुपये ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। अभी तक दो ग्राहकों को शादी के लिए एक-एक लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं।


रेलवे रोड स्थित आईसीआईसीआई का एटीएम खुला है लेकिन उसके बाहर नो कैश है का बोर्ड लगा है। इसी दौरान राजीव गांधी नगर के दवा प्रतिनिधि संजय सिंह गौर रुपये निकालने आते हैं तो नो कैश है का बोर्ड देख वापस लौट जाते हैं।

वहीं ठंडी सड़क स्थित यूनाइटेड बैंक, रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, महाराष्ट्र बैंक, इलाहाबाद बैंक, त्रिपोलिया चौक पावर हाउस के पास स्थित एक्सिस बैंक, लालदरवाजा चुंगी स्थित केनरा बैंक और ठंडी सड़क स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम भी बंद हैं। स्टेट बैंक ठंडी सड़क और स्टेट बैंक बद्री विशाल के एटीएम में कैश निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी है।


स्टेट बैंक की मोहम्मदाबाद शाखा के बाहर महिलाओं व पुरुषों की लंबी लाइन लगी है। बैंक के चैनल पर ताला लगा है। इसी दौरान डिप्टी प्रबंधक गंगाराम बैंक आते हैं और पुलिसकर्मी से ताला खुलवाते हैं। ताला खुलते ही डिप्टी प्रबंधक घुसने का प्रयास करते हैं तो लाइन में लगी भीड़ धक्का-मुक्की कर घुसने लगी।

पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को बाहर करके डिप्टी प्रबंधक को बैंक के अंदर किया। बैंक का एटीएम बंद है। शाखा प्रबंधक प्रमोद गंगवार ने बताया कि एटीएम खराब है। इंजीनियर के आने के बाद ठीक कराया जाएगा।



आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मोहम्मदाबाद के अंदर भीड़ लगी है। यहां रुपयों की निकासी नहीं हो रही है। सिर्फ रुपये जमा ही किए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक रतन सिंह यादव ने बताया कि कैश न मिलने के चलते रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। कैश की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed