फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two days in GM's inspection, clashes dominate

जीएम निरीक्षण के दो दिन शेष, अव्यवस्थाएं हावी

Tue, 17 Dec 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Two days in GM's inspection, clashes dominate
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बिना फाउंडेशन बनाए लगाए जा रहे झूले। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने 20 दिसंबर को जीएम आ रहे हैं। इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। पहले से संबंधित अधिकारी काम कछुआ चाल से कराते रहे, अब निरीक्षण तिथि नजदीक आते ही सभी काम जल्दबाजी में किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म पांच पर लगा ग्रेनाइट पत्थर ऊंचा-नीचा है। इसकी गैपिंग छिपाने को सीमेंट में रंग मिलाकर भरा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अफसरों की रणनीति है कि जीएम को पांच नंबर प्लेटफार्म पर लाया जाए। यहीं से निरीक्षण कराते हुए प्रतीक्षालय में बैठाकर लौटा दिया जाए। सब कुछ सही दिखाने के प्रयास में काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि प्लेटफार्म पर बने फाउंडेशन के निचले हिस्से में टाइल्स नहीं लगे हैं। कई टूटे पत्थरों को लगा दिया गया। महंगे ग्रेनाइट पत्थरों के लगाने की जल्दबाजी में तमाम गैप हो गया। इसकी घिसाई होनी चाहिए मगर अब इसमें सफेद सीमेंट में रंग मिलाकर भरा जा रहा है। पूरब में लगी पानी की टंकी के नीचे सीमेंट की ईंटें तक नहीं बिछी हैं। कई स्थानों पर टूटी ईंटें लगी हैं।
विज्ञापन

बिना फाउंडेशन बनाए मिट्टी में लग रहे झूले
जीआरपी थाने के सामने एक पार्क बनाया जा रहा है। इसमें घास सात दिन पहले लगाई गई, जबकि पौधे मंगलवार को लगाए जा रहे थे। यही नहीं पार्क में जो झूले आदि लग रहे थे उन्हें फाउंडेशन बनाए बिना मिट्टी में ही लगाया जा रहा था। ऐसे में बच्चों की उछलकूद में हादसा होने का भय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम ने देखी कार्य की प्रगति
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की सीनियर डीसीएम नीतू सिंह सुबह नौ बजे यहां पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले टिकटघर में व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद पार्सल घर पहुंचीं। वहां उन्होंने सभी रिकार्ड और सामान को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मालगोदाम पर भी गईं। वहां सुंदरीकरण के कार्य को तेजी से खत्म करने के निर्देश दिए। उनके साथ वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल भी थे।

‘अभी काम चल रहा है। रात -दिन श्रमिक काम कर रहे हैं। दो दिन में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।’ -अश्वनी कुमार तिवारी, सहायक मंडल इंजीनियर फतेहगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed