फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two brothers and a nephew sentenced to ten years in prison for the murder of a young man.

Farrukhabad News: युवक की हत्या में दो भाइयों व भतीजे को दस वर्ष की कैद

Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers and a nephew sentenced to ten years in prison for the murder of a young man.
फर्रुखाबाद। खेत में जानवर चले जाने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई से युवक की मौत के मामले में अदालत ने दो भाइयों व उनके भतीजे को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने दोषी विश्राम सिंह यादव, जगराम और जसवीर उर्फ कारे पर 51-51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

थाना अमृतपुर के गांव हमीरपुर निवासी लालाराम कठेरिया ने 10 अप्रैल 2016 को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि घटना से दो-तीन दिन पहले उसके जानवर गांव के महेंद्र सिंह यादव के खेत में चले गए थे। इसी बात को लेकर 10 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे महेंद्र सिंह यादव, उसके भाई जगराम, विश्राम सिंह यादव और भतीजे जसवीर उर्फ कारे खेत पर पहुंचे और उसके बेटे मोरपाल को बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से मोरपाल की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर मोरपाल को बचाने उसकी बहन रेनू तथा रामदेव और संतोष पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। घटना में मोरपाल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रेनू, रामदेव और संतोष को भी चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मोरपाल की कानपुर हैलट अस्पताल में 27 अप्रैल 2016 को मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 304 आईपीसी तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई। चारों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी महेंद्र सिंह यादव की मृत्यु हो गई। इसके चलते 19 अप्रैल 2023 को उसके विरुद्ध कार्यवाही उपशमित कर दी गई। इसके बाद विश्राम सिंह यादव, उसके भाई जगराम और भतीजे जसवीर उर्फ कारे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई जारी रही। अदालत ने तीनों को 25 अगस्त को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed