फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two arrested including Safai Nayak for making fake death certificate

Farrukhabad News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में सफाई नायक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including Safai Nayak for making fake death certificate
फर्रुखाबाद। फर्जी रिपोर्ट लगाकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका के सफाई नायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने सितंबर 2023 में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने के गांव बहबलपुर निवासी अवधेश सिंह सिंह ने एसपी के आदेश पर मऊदरवाजा थाने में 27 सितंबर 2023 को शील कुमार, उनके पुत्र सौरभ हजेला, सुधीर कुमार व उनके भाई सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसमें कहा कि पिता बलराम सिंह ने शहर के मोहल्ला मनिहारी निवासी ज्ञान कुमार से 28 दिसंबर 1991 में जमीन का बैनामा कराया था। उसके बाद ज्ञान कुमार का एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया गया, जिसमें उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1991 को दिखाई गई, जबकि मृत्यु सात मार्च 1992 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शील कुमार ने 15 जुलाई 2022 को जमीन अपने पुत्र सौरभ हजेला को दान कर दी, जिसमें सुधीर कुमार व सुरेश गवाह बने। सुधीर और सौरभ हजेला ने मिलकर नगर पालिका से छह मई 2022 को फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया।


थाना पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो मृत्यु प्रमाण पत्र में सफाई नायक नंदकिशोर की रिपोर्ट अंकित मिली। इस पर पुलिस ने रविवार को नंदकिशोर और सौरभ हजेला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed