{"_id":"642dc49ba5522868b60d1984","slug":"two-and-a-half-lakh-stolen-from-two-houses-including-businessman-farrukhabad-news-c-12-1-165285-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: व्यापारी सहित दो घरों से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: व्यापारी सहित दो घरों से ढाई लाख की चोरी
Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। एक व्यापारी सहित दो घरों से चोरों ने ढाई लाख के जेवर, नकदी पार दिए। घर से ले जाए गए बक्से प्राथमिक विद्यालय के पीछे पड़े मिले। सुबह जागने पर जानकारी हुई। पु्लिस ने घटना की जांच पड़ताल की है।
थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी गुलजारीलाल के घर मंगलवार रात चोरों ने कमरे में रखे 1200 रुपये और एक बक्से में रखे कपड़े, चांदी की पायल और बिछिया पार कर दिए। इसके बाद गुलजारी के छत के पास बने व्यापारी शिवरतन के घर में दूसरी मंजिल पर चोर पहुंच गए। यहां से बक्से में रखे 50 हजार रुपये, एक जोड़ी खडुआ, चांदी की चूड़ी व पायल, सोने की अंगूठी, झुमकी, सोने की चांदी के 40 सिक्के पार कर दिए।
बुधवार सुबह जाग होने पर लोगों ने खेतों में बक्सा पड़ा देख जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे फैजबाग चौकी प्रभारी संजय राव ने जांच की। थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि चोरी की कोई तहरीर नहीं मिली है।