फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two and a half lakh jewellery, cash stolen from animal trader's house

पशु व्यापारी के घर से ढाई लाख के जेवर नकदी चोरी

Wed, 02 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh jewellery, cash stolen from animal trader's house
मोहम्मदाबाद। पशु व्यापारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख की जेवर, नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी पशु व्यापारी अरविंद मंगलवार रात अपने घर में ताला डालकर दूसरे मकान में सोने के लिए चला गया। जबकि पत्नी प्रियंका 29 जनवरी को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई हुई थी। देर रात चोर जीने का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर 1.20 लाख रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन सहित अन्य सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब अरविंद अपने घर में पहुंचे ताला टूटा देखकर दंग रह गया। कमरे में अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। अरविंद के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। अरविंद ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख की जेवर-नकदी ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद से घर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी की। पुलिस का मानना है कि घटना में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है। शीग्र खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed