{"_id":"5fdb5d448ebc3e41a512c4a7","slug":"two-accused-of-raping-a-girl-student-were-sent-to-jail-farrukhabad-news-knp600389744","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेजे गए
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल
शमसाबाद। छात्रा से दुष्कर्म कर चार लाख के जेवर ले जाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने गांव के ही सूर्य प्रताप उर्फ रीशू के घर पर 30 नवंबर को मोबाइल चार्ज करने को लगाया था। कुछ देर बाद छात्रा अपना मोबाइल लेने गई तो वहां नहीं मिला। सूर्य प्रताप उर्फ रीशू ने बताया कि मोबाइल उसके पास है। उसमें जो फोटो मिले हैं, उन्हें वह वायरल कर देगा। इससे परेशान छात्रा ने चार लाख रुपये के गहने व दस हजार रुपये सूर्य प्रताप को एक दिसंबर को दे दिए थे। सूर्य प्रताप ने यह बात अपने दोस्त गांव नगला गोदाम निवासी धर्मेंद्र को बता दी।
इसके बाद तीन दिसंबर को धर्मेंद्र ने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सूर्य प्रताप उर्फ रीशू व धर्मेंद्र के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनके पास से लैपटॉप व मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ आरके रावत ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में जेवर लेने की बात सही नहीं मिली है।