फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tubewells stalled for four months, farmers worried over irrigation

चार माह से नलकूप ठप, अधिशासी अभियंता की लगी फटकार

Sat, 08 Aug 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Tubewells stalled for four months, farmers worried over irrigation
गांव नगला बाग रठौरा में निरीक्षण करते नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता। - फोटो : FARRUKHABAD
चार माह से नलकूप ठप, सिंचाई को किसान परेशान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चार माह से राजकीय नलकूप खराब होने पर ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव से मामले की शिकायत की। इस पर शनिवार को अधीक्षण अभियंता जांच करने पहुंचे। मौके स्थिति देख उन्होंने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। तत्काल सभी व्यवस्था पूरी कराकर नलकूप चालू करने के निर्देश दिए। वहीं चार माह पूर्व तैयार हो चुका नलकूप चालू न होने पर नाराजगी जताई।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा में चार राजकीय नलकूप हैं। इनमें दो नलकूप तो वर्षों से ठप पड़े हैं। जबकि नलकूप संख्या 276 पिछले चार माह से बंद है। सिंचाई न होने पाने से धान की फसलें सूखने पर ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव से मामले की शिकायत की। इस पर इटावा मंडल के अधीक्षण अभियंता(एसई) मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप बनने के चार दिन बाद ही खराब हो जाता है।
विज्ञापन

पानी में बालू भी आ रही है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सुनते नहीं हैं। इस पर एसई ने अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता की फटकार लगाई। कहा कि नलकूप ठीक करने के लिए जब मैटीरियल ही नहीं मिलेगा तो मरम्मत कैसे होगी। उन्होंने अपने सामने ही नलकूप की पंप खुलवाकर मरम्मत के लिए भेजी। कहा कि पंप ठीक कराकर तत्काल नलकूप चालू किया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2019-20 में लगाया गया नया नलकूप अब तक चालू न होने पर भी नाराजगी जताई। वहां से लौटने के बाद अधीक्षण अभियंता नलकूप कालोनी स्थित अधिशासी अभियंता के आवास पर 10 मिनट रुके। बाहर निकलने पर अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि रुटीन निरीक्षण था। लगभग सब ठीक मिला। नलकूप शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed