फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck loaded with overloaded sugarcane overturns, one injured

Farrukhabad News: ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक पलटा ,एक घायल

Mon, 25 Nov 2024 04:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with overloaded sugarcane overturns, one injured
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। गन्ना लेकर चीनी मिल रहा ओवरलोड ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे खड़ा युवक गन्ने के नीचे दब गया। पुलिस ने ट्रक को सीधा करवाकर युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवक को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम गन्ने से भरा एक ट्रक जनपद हरदोई के रूपापुर स्थित चीनी मिल जा रहा था। थाना क्षेत्र के मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे गन्ने से टकराते हुए पलट गया। मोड़ पर बाइक सहित खडे रामचंद्र (40) निवासी लखनौर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई घायल हो गए। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ग्रामीणों की मदद से गाना खाली कराया जा रहा है ट्रक के नीचे एक बाइक दबे होने की आशंका है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed