फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck-DCM collision, brother-in-law's death

ट्रक-डीसीएम भिड़ंत, साले-बहनोई की मौत

Sat, 14 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Truck-DCM collision, brother-in-law's death
कुबेरपुर गांव में मृतकों के रोते-बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
 ट्रक की टक्कर से डीसीएम में सवार साले- बहनोई की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । गुरुवार रात अलीगढ़ के पास दुर्घटना हुई। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के रहने वाले पांचों व्यक्ति डीसीएम पर बेल लाद कर दिल्ली बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


  कोतवाली क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी इदरीस (35) पुत्र कदीर खंा, फरमूद (17) पुत्र जत्थू खंा, कसीम (40) पुत्र मौन खंा, नाजिम (30) पुत्र कदीर व युसूफ (28) पुत्र इम्तियाज कायमगंज में बेल का कारोबार करते  हैं।  गुरुवार को पांचों लोग बेल से भरे बोरों को डीसीएम पर लादकर दिल्ली बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


रात आठ बजे के करीब अलीगढ़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने डीसीएम से जोरदार टक्कर मार दी। इससे डीसीएम खाई में जा गिरी और डीसीएम के ऊपर बैठे पांचों लोग बेलों से भरे बोरों के नीचे दब गए। दुर्घटना में साले- बहनोई इदरीस और फरमूद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, कसीम, नाजिम और युसूफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इदरीस व फरमूद की सड़क हादसे में मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक इदरीस के परिजनों ने बताया उसके भाई नाजिम की भी हालत नाजुक है। खबर लिखे जाने तक फल व्यापारी इदरीस और फरमूद के शव घर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed