{"_id":"64d9171f740d78e81d080f46","slug":"tricolor-hoisted-on-javan-mixed-in-your-soil-program-organized-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1811-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तेरी मिट्टी में मिल जावां पर फहरा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तेरी मिट्टी में मिल जावां पर फहरा तिरंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। मेरी माटी मेरा देश के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। कहीं प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं देशभक्ति कविताओं के माध्यम से बच्चों ने लोगों को देशभक्ति के लिए जागरूक किया।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए गए थे। सूर्य उदय से सुबह आठ बजे विद्यालय खोलकर प्रार्थना सभा कराई गई। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में प्रधानाध्यापक आलोक कुमार के निर्देशन में तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों ने हाथों में झंडे थामकर भारत माता की जय का उदघोष किया।
वहीं कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में देशभक्ति कविता गायन कार्यक्रम हुआ। हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छात्रा रुचि, सुंदरी, सलोनी, प्रिया, अनमोल, दुर्गा, शिवानी, कनिष्का, क्षमा, सेजल ने तेरी मिट़्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, देश की माटी देश का जल, बहुत दिनों से सोच रहा था थोड़ी सी धरती पाऊं, उस धरती पर बाग-बगीचे जो हो सके लगाऊं, खिले फूल फल हवा चली प्यारी, कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा आदि गीत और कविताओें के माध्यम से देशभक्ति और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मनोरमा कनौजिया ने कहा कि देश तभी खुशहाल होगा जब धरती हरी-भरी होगी। दिल में हिंदुस्तान की तस्वीर बनाए रखने के लिए सभी स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगाएं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेशमा बानो ने कहा कि देश के खातिर जीना और मरना सभी को आना चाहिए। बच्चों को एमडीएम में हलवा परोसा गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भाजपा नेता ने शहीद के परिवार को किया सम्मानित
कायमगंज। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रविवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा नेता अरशद मंसूरी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शहीद विनोद कुमार पाल के गांव नगला विधि स्थित स्मारक पहुंचे। वहां पर पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद की पत्नी सुमन पाल व उनके पुत्र योगेंद्र पाल को शाल व तिरंगा देकर सम्मानित किया। इस दौरान वसीम मंसूरी, रिजवान मंसूरी, शानू राइन आदि साथ रहे।