फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tributes paid to martyrs by donating blood

शहीदों की याद में 55 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 23 Mar 2021 05:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs by donating blood
लोहिया अस्पताल में रक्तदान करते समाजसेवी। - फोटो : FARRUKHABAD
रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा के कार्य में भागीदारी की।
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर का शुभारंभ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने मां गायत्री का पूजन करके किया। तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना गौरव की बात है।
विज्ञापन

बैंक हर सहयोग को तैयार है। उन्होंने एक जुलाई को बैंक परिसर में रक्तदान शिविर की इच्छा जताई। नृपेंद्र पांडेय ने कहा कि गायत्री परिवार लखनऊ में ब्लड बैंक की स्थापना कर रहा है। रक्तदान का क्रम रुकने वाला नहीं है। इंजीनियर राजीव गोयल ने कहा कि उनका संकल्प पूरे जीवन रक्तदान करना और कराना है। अभी तक 80 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में साकेत राजपूत, नौशाद अली, प्रियंकता गुप्ता, चंदन सिंह, नितिन वर्मा, निखिल कटियार समेत 55 लोगों ने रक्तदान किया। संयोजन पंकज अग्रवाल, राजीव गोयल आदि ने किया। सीएमएस अशोक कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed