{"_id":"607094858ebc3e59067dc07c","slug":"treating-patients-corona-examination-and-vaccine-simultaneously-farrukhabad-news-knp6225531166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का इलाज, कोरोना जांच और टीका एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का इलाज, कोरोना जांच और टीका एक साथ
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच को नमूना लेता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सामान्य मरीजों का इलाज, कोरोना जांच और टीका एक साथ किया जा रहा है। ओपीडी में हुई एंटीजन जांच में एक मेडिकल कालेज के पांच छात्र पॉजिटिव निकले हैं। ओपीडी में 660 मरीजों की भीड़ पहुंची। आयुष विंग में कोरोना जांच के फैसले से आवासों में रह रहे कर्मचारियों में असंतोष है।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सामान्य मरीजों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को 660 मरीजों ने पर्चे बनवाए। यही नहीं पुराने पर्चों से भी मरीज दिखाने पहुंचे। ओपीडी में ही शुक्रवार दो कमरों में कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। यहां एक में पंजीकरण और दूसरे में टीका लगाया जा रहा है।
खास बात यह है कि ओपीडी में भीड़भाड़ के बीच में ही कोरोना जांच की एंटीजन लैब भी चलाई जा रही हैै। यहां जांच के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। सामान्य ओपीडी, कोरोना जांच और टीकाकरण एक साथ होने से लोगों में संक्रमण बढ़ने की आशंका हैै।
विज्ञापन
गुरुवार को सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने कोरोना जांच को आयुष विंग में कराने का फैसला लिया था। चूंकि आयुष विंग के पास ही कर्मचारियों के आवास हैं। हर वक्त महिला-पुरुषों और बच्चों का वहां से निकलना होता है। लिहाजा कई कर्मचारियों ने सीएमएस से मुलाकात कर आयुष विंग में कोरोना जांच शुरू करने के फैसले पर असंतोष जताया। हालांकि सीएमएस का कहना है कि वहां पर्याप्त स्थान है। किसी को भी दिक्कत नहीं होगी।
कोरोना हेल्प डेस्क बनाई
ओपीडी के मुख्य गेट के पास फिर से कोरोना हेल्प डेस्क बना दी गई। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मरीज को अंदर घुसने दिया गया। हालांकि सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है।

लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD