फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trapped between two trucks student's death

दो ट्रकों के बीच में फंसकर छात्र की मौत

Tue, 22 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Trapped between two trucks student's death
लोहिया अस्पताल में मौजूद मृतक सुशील यादव के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्टार्ट ट्रक में लोहे की राड से दूसरे खराब ट्रक को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाते समय राड के फिसलने से दो ट्रकों के बीच मेें फंसने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव सिलहा चौरा निवासी सुशील यादव (18) पुत्र गिरीशचंद्र यादव खुदागंज स्थित जेपी मेमोरियल इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ता था। सुशील ट्रक पर हेल्पर का काम भी करता था। सुशील के पिता ने बताया कि गांव खुदागंज निवासी नीरज पुत्र श्रीपाल घर से सुशील को बुलाकर ट्रक पर ले गया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि रात को सूचना मिली कि उसके बेटे की हादसे में मौत हो गई। इस सूचना के बाद जब वह लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर शव पड़ा हुआ था। पिता ने बताया कि उसके बेटे को चालक रुपये का लालच देकर घर से बुला ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोगों का कहना था कि खुदागंज में एक ट्रक खड़ा हुआ था। सुशील अपने वाले ट्रक में लोहे की राड फंसाकर खराब वाले ट्रक में धक्का लगवा रहा था। इस बीच राड फिसल जाने से वह ट्रक के बीच में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर वहां से दोनों ट्रक के चालक भाग गए।

इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग भी आ गए। शव को लेकर लोहिया अस्पताल लाया गया। मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का कहना था कि घटना के बाद ट्रक चालक का कोई पता नहीं चला।


 साइकिल से गैस सिलेंडर लाते समय बाइक की चपेट में आकर ग्रामीण घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सड़क पार करते समय युवक बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया।थाना जहानगंज के गांव भड़ौसा निवासी मोविन मंगलवार को साइकिल से गैस भरवाने के लिए कमालगंज कसबा आया था।

यहां से गैस सिलेंडर लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा उसी समय सामने से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के ठंडी सड़क स्थित गैस गोदाम निकट निवासी मनोज कुमार घर से कुछ दूरी पर सड़क पार कर रहा था।


उसी समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक पवन कुमार निवासी शीशमबाग कोतवाली फतेहगढ़ भी घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पवन कुमार का परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed