{"_id":"69d1682598614370480cee6a","slug":"transporter-arrested-for-transporting-goods-through-fake-firms-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-140018-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी फर्मों से माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी फर्मों से माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-25 कोतवाली में खड़ा गिरफ्तार आरोपी राजीव तिवारी। स्रोत: पुलिस
कायमगंज। फर्जी फर्मों के जरिए माल ढुलाई कर जीएसटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने जुबैर गैंग से जुड़े एक ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने शनिवार को ग्राम नुनवारा निवासी राजीव तिवारी को दबोच लिया। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन करता है और जुबैर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए तंबाकू का परिवहन कराता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी फर्मों के नाम से ई-वे बिल तैयार कर व्यापारियों का माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता था। इस दौरान कूटरचित बिल्टी और गलत पते का इस्तेमाल कर जीएसटी की चोरी की जाती थी। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी फर्मों के बिल्टी-बिल, दस्तावेजों की छायाप्रतियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।