{"_id":"66cccd2c603d9762e706acd4","slug":"trainee-d-pharma-students-neck-cut-in-manjha-china-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103760-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीन के मांझा से प्रशिक्षु डी-फार्मा के छात्र की गर्दन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीन के मांझा से प्रशिक्षु डी-फार्मा के छात्र की गर्दन कटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैस एजेंसी से घर लौटते वक्त कायमगंज के पास एक प्रशिक्षु डी-फार्मा छात्र की गर्दन चीन के माझा से कट गई। पीड़ित लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। उसके बाद उसने लोहिया अस्पताल में इलाज कराया। गर्दन में पांच टांके आए हैं।
नवाबगंज थाने के गांव वीरपुर निवासी विजय सिंह (24) डी-फार्मा का छात्र है। इन दिनों लोहिया अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहा है। उसकी कंपिल के गांव भरखेड़ा में गैस एजेंसी भी है। वह शनिवार शाम गैस एजेंसी से बाइक से घर आ रहा था। कायमगंज के सोतेपुर गांव के पास उसके गले में पतंग का चीन का मांझा फंस गया। जब तक उसने बाइक रोकी, तब तक हेलमेट में फंसने के बाद गले में उतरकर एक तरफ गहरा घाव कर दिया।
कुछ राहगीरों ने उसे संभाला और माझा निकाला। इसके बाद विजय सिंह अपने घर पहुंचा। रविवार देर रात उसको लोहिया अस्पताल लाया गया। घाव अधिक होने की वजह से पांच टांके आए। छात्र ने बताया कि यदि हेलमेट नहीं होता, तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।