{"_id":"5ee2737b8ebc3e43202752cf","slug":"traiktar-traalee-kee-takkar-se-ee-riksha-savaar-kee-maut-farrukhabad-news-knp5650289137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। कंपिल रोड स्थित मेहंदी शाह बाबा मजार के पास मिट्टी लादे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को नाजुक हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के पट्टिया गांव निवासी रामशरन का 27 वर्षीय पुत्र संतोष ई-रिक्शा से गुरुवार शाम घर जा रहा था। जौरा रोड से खनन के बाद ट्राली में मिट्टी लादे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आ रहा था। मेहंदी शाह बाबा मजार के पास ट्रैक्टर-ट्राली व ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। ई-रिक्शा सवार संतोष व चालक उलियापुर निवासी शिवनरायन का पुत्र राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची।
डॉक्टर ने ई-रिक्शा सवार को मृत घोषित कर दिया। चालक राहुल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। संतोष दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। संतोष भाई के साथ खेती करता था। सूचना पर मां चमेली देवी व बड़ा भाई सतीश सीएचसी पहुंचे।