फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traffic police started the work of putting route numbers on e-rickshaws

Farrukhabad News: यातायात पुलिस ने शुरू किया ई-रिक्शा पर रूट नंबर डालने का काम

Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic police started the work of putting route numbers on e-rickshaws
 ई-रिक्शा पर रूट नंबर डलवाते टीएसआई। - फोटो : स्रोत पुलिस
फर्रुखाबाद। नगर पालिका ने करीब छह माह पहले नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 23 रूटों की सूची दे दी थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने अब ई-रिक्शा पर रूट नंबर डालने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन 50 से अधिक ई-रिक्शा पर नंबर डालने का काम किया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में चौराहों, तिराहों, सड़कों, बाजारों में जाम बड़ी समस्या है। इसके पीछे कारण बेतरतीब घुसते ई-रिक्शा हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने करीब छह माह पहले रूट निर्धारित कर दिए थे। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय टीम के साथ बस अड्डा के सामने खड़े होकर वहां से गुजरने वाले ई-रिक्शा पर रूट नंबर डालने का अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में सभी रूटों पर ई-रिक्शा चलाने की नंबरिंग कर दी जाएगी। इसके बाद संबंधित वाहन अपने रूट पर ही चलेंगे। दूसरी जगह मिलने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
इस प्रकार है रूट:::
गुरुगांव देवी मंदिर से स्टेशन, कांशीराम काॅलोनी हैवतपुर से रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन से कादरीगेट, रेलवे स्टेशन कादरीगेट (बाया चौक, नाला मछरट्टा, साहबगंज चौराहा), रेलवे स्टेशन से बस अड्डा, टाउन हाल से कादरीगेट, रेलवे स्टेशन से सेंट्रल जेल, जसमई चौकी से रेलवे स्टेशन आईटीआई होकर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन से पांचाल घाट, बस अड्डा से लोहिया अस्पताल, बस अड्डा से टाउन हाल, लालगेट से घटियाघाट, टाउन हाल से चिलसरा मार्ग, टाउन हाल से नवाबगंज व कायमगंज मार्ग, रेलवे स्टेशन से जसमई मार्ग की ओर, आईटीआई चौराहे से सातनपुर होकर सेंट्रल जेल, भोलेपुर क्रासिंग से सेंट्रल जेल, भोलेपुर बिजलीघर से मसेनी होकर पांचाल घाट, लोहिया अस्पताल से मसेनी होकर पांंचाल घाट, कादरीगेट तिराहे से लोहिया अस्पताल, साहबगंज चौराहा से अंगूरीबाग हबोकर माधवपुर या भैरों मंदिर, नाला मछरट्टा से कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढि़या और फतेहगढ़ कैंट चौराहा से पांचाल घाट रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed