{"_id":"692c94b429e094ef1401d0f7","slug":"traffic-lights-are-operational-at-kaimganj-intersection-now-arbitrariness-will-not-be-tolerated-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-133558-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कायमगंज चौराहे पर ट्रैफिक लाइट चालू, अब नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कायमगंज चौराहे पर ट्रैफिक लाइट चालू, अब नहीं चलेगी मनमानी
Mon, 01 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21 टीपी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल से गुजरते वाहन। संवाद
कायमगंज। नगर में अव्यवस्थित यातायात और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक लाइट शुरू कर दी है। अब तिराहे व चौराहे पर ट्रैफिक लाइट का पालन न करने पर जुर्माना भरना पड़ेगा।
नगर के टीपी चौराहा और सीपी तिराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट को रविवार से चालू कर दिया गया। अब इन दोनों स्थानों पर रेड लाइट होने पर न रुकने वाले वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। नगर के इन प्रमुख चौराहों पर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की स्थिति अक्सर बन जाती थी।
आठ माह पहले समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल की पहल पर यहां ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन पेड़ों की छंटाई और कुछ तकनीकी कार्य लंबित होने से इन्हें शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
टीएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि चौराहों पर ट्रैफिक दीवान सर्वेश कुमार और पीआरडी कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। अधूरे कार्य पूरे होने के बाद अब ट्रैफिक लाइट सुचारू रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और चालान काटे जाएंगे।