{"_id":"68f29b72aed408cb22056bf6","slug":"tradition-reflected-in-rangoli-green-house-winner-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131506-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रंगोली में झलकी परंपरा, ग्रीन हाउस विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रंगोली में झलकी परंपरा, ग्रीन हाउस विजेता
Sat, 18 Oct 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14,एसबी पब्लिक स्कूल याकूतगंज में रंगोली बनाते छात्र-छात्राएं।स्रोत-विद्यालय
- फोटो : katra news
कमालगंज। एसबी पब्लिक स्कूल याकूतगंज में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं की सृजनशीलता व रचनात्मकता को निर्णायकों ने सराहा। प्राकृतिक व पारंपरिक सामग्री से सजाई गई रंगोली में ग्रीन हाउस के छात्र-छात्राएं विजेता रहे।
प्रतिभागियों ने फूल-पत्ती, सुनहरे रंग, गेहूं, चावल एवं दालों आदि का उपयोग कर आकर्षक व मनोहारी रंगोली बनाई। दिवाली पर मिट्टी के दीपकों से रोशनी करने का संदेश भी रंगोली से दिया गया। पटाखे चलाने में सावधानी बरतने के लिए भी सजग किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक सिंह यादव ने क छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।
इसमें ग्रीन हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय रहा। छात्र फैजुल हसन, नीलेश सिंह, राहुल राजपूत, रचना राजपूत ने विशेष सराहना पाई।