फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders should sell goods at the new GST rate: MP

नई जीएसटी दर पर सामान बेचें व्यापारी : सांसद

Mon, 29 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traders should sell goods at the new GST rate: MP
फोटो-09, समस्याओं को लेकर सांसद को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
फर्रुखाबाद। सीपी गेस्ट हाउस में रविवार को सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल और जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने व्यापारियों से अपील की है कि वे नई जीएसटी दर पर ही माल खरीदें और बेचें। बैठक में तंबाकू कारोबार से जुड़े करीब 50 व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं को वित्त मंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस राहत से मध्यमवर्गीय परिवारों को फायदा होगा और दीपावली की खुशियों में वृद्धि होगी। उन्होंने लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में होने पर खुशी जताई। कहा कि मरुधर एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को कासगंज से लखनऊ तक चलाया जाए। स्थायी ठहराव कायमगंज में बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा की गई कर कटौती से आम जनता को लाभ मिलेगा। व्यापारियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, मनोज गंगवार, अमरदीप दीक्षित, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, महामंत्री अरुण सक्सेना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed