{"_id":"6a3c2195b5d1acb9720ac564","slug":"tractor-trolley-overturns-after-hitting-a-pole-three-injured-including-a-teenage-girl-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-144295-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खंभे से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किशोरी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खंभे से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किशोरी समेत तीन घायल
विज्ञापन
कंपिल। कलइया महाराज के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार दोपहर में हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़े खंभे से टकराकर पलट गई। एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव जेंदपुरा निवासी रामकिशोर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कलइया महाराज मंदिर में दर्शन करने गए थे। लौटते समय तीन बजे कंपिल-अटैना मार्ग पर गांव इकलहरा के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर चला रहे रामकिशोर, अनुज कुमार तथा शिखा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में 25 से 30 लोग सवार थे।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने पहुंचाया गया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि जांच करवाई जा रही है।