फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley loaded with sand seized for not giving way to DIG's convoy.

Farrukhabad News: डीआईजी के काफिले को साइड न देने पर बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Sun, 04 Jan 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sand seized for not giving way to DIG's convoy.
शमसाबाद। ढाई घाट मेले का निरीक्षण कर शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी के साथ वापस जा रहे डीआईजी के काफिले को साइड न देने पर पुलिस ने बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। शुक्रवार शाम हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अमित कुमार ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। वाहन पूरे रोड पर लहराते हुए दौड़ रहा था, जिससे डीआईजी के काफिले सहित अन्य राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामला उच्च अधिकारियों के काफिले से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन कर सड़कों पर फर्राटा भरती बालू व मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अक्सर हादसों का कारण बनती हैं, लेकिन आमतौर पर इन पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed