फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor ran over the student,

Farrukhabad News: गन्ना लदे ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

Mon, 23 Jan 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tractor ran over the student,
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी 10 वर्षीय कक्षा दो के छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद शव उठा तो जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव पपड़ी निवासी अरशद उर्फ मुन्ने का 10 वर्षीय पुत्र जैनुल सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क पार कर दूसरी ओर परचून की दुकान से सौदा लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे गन्ना लदा ट्रैक्टर की टक्कर से वह गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना पर परिजन पहुंचे और वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर पड़े शव के आसपास परिजन बैठ गए। इससे आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर जे पी पाल फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिजन शांत हुए। करीब एक घंटे बाद शव को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। छात्र की मां अफसाना बेगम व अन्य परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। जैनुल एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई जुनैद (15), बहनें इकरा (13), नूर (11) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed