फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tractor loader collision

ट्रैक्टर व लोडर की भ्ड़तिं में सफाई कर्मी की मौत

Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
tractor loader collision
हजरत अली की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर महरूपुर के पास सोमवार रात लोडर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में लोडर चालक पालिका के सफाई कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव शाहजहांपुर निवासी हजरत अली (40) नगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे। वह फतेहगढ़ के गाड़ीखाना में परिवार के साथ रहते थे।
उनके पास अपना लोडर था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह लोडर से शहर की ओर आ रहे थे।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महरूपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ल़ोडर भिड़ गए। इससे हजरत अली स्टेयरिंग में फंस गए। उनके पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब सवा 12 बजे हजरत ने दम तोड़ दिया।
हजरत की पत्नी गुड्डी बेगम और बच्चे जैनल बानो, जाकिर अली, नूरबानो, आमना बानो, तौफीक अली, साजिद अली का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेटे जाकिर ने बताया कि लोडर का ड्राइवर नहीं आया था। लिहाजा पापा ही चलाने ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed