फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor driver killed after hitting with tree

Farrukhabad News: पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed after hitting with tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नवाबगंज थाने के गांव कलोली महबुल्लापुर निवासी ओमपाल सिंह (45) खिनमिनी निवासी कल्लू गंगवार का ट्रैक्टर चलाते थे। वह सोमवार शाम ट्रैक्टर से ईंटें लेकर डालने गए थे। रात करीब आठ बजे वापस लौटते वक्त खिनमिनी गांव से कुछ दूर नवाबगंज रोड पर सामने से आ रही एक डीसीएम को बचाने का प्रयास किया। ओमपाल ने ट्रैक्टर में ब्रेक लगाए, मगर जगह कम होने की वजह से वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर की स्टेयरिंग ओमपाल के पेट में फंस गई। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे भाई ने ओमपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ओमपाल ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ओमपाल की पत्नी पूनम, बेटी अंशिका, सोनाली व पुत्र अंशुमन हैं। बड़े भाई पवन और छोटे उदयवीर हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed