फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor crushing uncle died, nephew injured

ट्रैक्टर से कुचल कर चाचा की मौके पर मौत, भतीजा घायल

Mon, 19 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor crushing uncle died, nephew injured

कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। युवक की मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने घटनास्थल पर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर शव न उठने देने की जिद की। इस पर सीओ, एसडीएम और कोतवाल ने समझाबुझाकर शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एक अन्य घटना में बाइक चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कंपिल थानाक्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी मोहम्मद अजीज का 24 वर्षीय पुत्र नसीम अपने भतीजे श्वेब पुत्र सलीम के साथ बाइक से जौंरा रोड से होकर पिता को लेेने स्टेशन जा रहा था। जौंरा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। नसीम के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे नसीम की मौके पर ही मौत हो गई। पांच वर्षीय श्वेब छिटक कर दूर गिरने से घायल हो गया। पास ही स्थित व्यापारी नेता मनोज कौशल की गोदाम में काम करने वाले मजदूर ने बाइक से घायल बालक को सीएचसी पहुंचा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर पहुुंचे कोतवाल रूम सिंह यादव ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। इधर, नसीम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। नसीम की पत्नी, मां, चार भाई और पिता मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई इरफान ने ट्रैक्टर एक सपा नेता का होने के कारण पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ देने का आरोप लगाया। इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने परिजनों को बताया कि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीण पुलिस की बात सुनने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और शव न उठने देने की जिद पर कोतवाल ने सीओ प्रकाश कुमार और एसडीएम अजीत कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोश से राहत राशि दिलवाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। सीओ ने एसओ कंपिल मनीश कुमार यादव को परिजनों से भरा ट्रैक्टर पुरौरी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। मृतक के पिता मोहम्मद अजीज ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed