{"_id":"39fd973746c377c212e12547a9bf4325","slug":"tortoise-running-speed-check-station-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुआ गति से चल रही स्टेशन पर बम की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुआ गति से चल रही स्टेशन पर बम की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अक्तूबर में मिले बम की जांच कछुआ गति से चल रही है। जांच कायमगंज से फर्रुखाबाद के बीच घूम रही है।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर की सुबह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल घर के पास उत्तरी दिशा में टाइम बम मिला था। स्टेशन पर टहलने के लिए पहुंचे शहरियों ने इसे देखा था। डीएम, एसपी समेत आलाधिकारियों ने जांच की थी। कानपुर से आए बम निरोधक दस्ते ने इसे डिस्पोजल किया था। जिले के अलावा प्रदेश स्तर की खुफिया एजेंसियों ने भी जांच पड़ताल की। नतीजा अब तक नहीं निकला। तत्कालीन एसओ अरुण कुमार ने इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बम मिलने की विवेचना कायमगंज जीआरपी चौकी प्रभारी कौशल परवीन को दी गई थी। चुनाव ड्यूटी होने के कारण कौशल परवीन चली गईं। बाद में इसकी विवेचना फतेहगढ़ चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश को सौंप दी गई। छह दिसंबर 2015 को दोबारा इस मामले की जांच कौशल परवीन को सौंपी गई। विवेचनाधिकारी अभी तक इस मामले में 20 पर्चों को काट चुकी हैं।
विज्ञापन
इन पर्चाें में घटनास्थल पर आने जाने के नक्शा के अलावा लोगों के बयानाें का ही जिक्र है। बम रखने वाले के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे मामले के खुलासे की फिलहाल उम्मीद नहीं लग रही है।
विवेचनाधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। खुलासे के लिए एलआईयू भी लगी है। एसओ जीआरपी राजेश दुबे ने बताया कि जांच चल रही है। अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है।