{"_id":"66521cbb4ed176349106a047","slug":"took-seven-samples-of-branded-milk-products-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111714-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्रांडेड दूध उत्पादों के सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्रांडेड दूध उत्पादों के सात नमूने लिए
Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुग्ध उत्पाद कंपनियों के बंद पैकेट उत्पादों की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान सात दुुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र रावत, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। उन्होंने अमूल मस्ती, ज्ञान, मदर डेयरी, आनंदा सुप्रीम मिल्क व अमूल गोल्ड मिल्की मिल्क व अमूल मलाई पनीर फ्रेश ब्रांड के उत्पादों के नमूने लिए।
टीम ने फतेहगढ़ चौराहा स्थित अमन पाल के कन्फेक्शनरी स्टोर से पैक्ड दही, मनोज कुमार सिंह की कन्फेक्शनरी से पैक्ड दूध व दही, केंद्रीय विद्यालय के निकट स्थित अंकित कुमार के अमूल पार्लर से पैक्ड पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
शहर के पल्ला बाजार स्थित पवन सक्सेना के बाबा स्वीट्स से पैक्ड फुल क्रीम दूध, कादरीगेट स्थित सत्यम राठौर के आनंदा मिल्क पार्लर से पैक्ड दूध, कृष्ण चंद्र वर्मा के कृष्णा एक्सक्लूसिव अमूल पार्लर से पैक्ड दूध का एक-एक नमूना लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि दुग्ध उत्पादों के सात नमूने लिए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी। (संवाद)