फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Took divorce from husband for pension

Farrukhabad News: पेंशन के लिए पति से ले लिया तलाक

Mon, 05 Feb 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Took divorce from husband for pension
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी महिला ने मां की पेंशन पाने के लिए पति से तलाक ले लिया। जांच में भाइयों ने झूठ की कलई खोल दी। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशन का आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी मुन्नालाल बेसिक शिक्षा विभाग के मदारवाड़ी स्थित स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद पत्नी मालती देवी पेंशन लेती रहीं। मालती देवी की मृत्यु के बाद मोहल्ला मछली टोला निवासी उनकी पुत्री रजनीश कुमारी ने खुद को तलाकशुदा दिखाकर पेंशन के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन

पत्रावली जब कोषागार पहुंची तो वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश बाजपेई ने शक होने पर सत्यापन कराया। परिजनों से जब पूछताछ की गई तो वह भी भौचक्के रह गए। रजनीश के भाई जीआईसी के सेवानिवृत्त लिपिक रमेश चंद्र, दूसरे भाई राजेंद्र कुमार व भतीजे जीआईसी के लिपिक गोविंद ने कहा कि रजनीश के तलाक की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह पति के साथ ही रह रही हैं। तलाक का कागज भी फर्जी लग रहा है। तीनों ने इस संबंध में शपथपत्र भी कोषागार में सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रमेश चंद्र ने बताया कि उसने बहन व बहनोई को एक साथ कोषागार में ले जाकर दिखाया। जब दोनों अपने घर में बच्चों के साथ रह रहे हैं तो यह तलाक कैसा। जांच में मामला फर्जीवाड़े का पाए जाने पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने आवेदन निरस्त कर दिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश बाजपेई ने बताया कि रजनीश के परिजनों ने कहा कि छलपूर्वक उनके हस्ताक्षर कराकर विभाग से पेंशन स्वीकृत करा ली गई। हालांकि फर्जीवाड़े की पोल खुलने पर उन्होंने पेंशन का आवेदन निरस्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवगत करा दिया गया है। जांच में पोल खुलने से लाखों रुपये सरकारी धन का दुरुपयोग होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed