फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tomorrow, farmers will conduct mahapanchayat on Badaun Marg

कल बदायूं मार्ग पर महापंचायत करेंगे किसान

Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow, farmers will conduct mahapanchayat on Badaun Marg
फोटो- 25
विज्ञापन

कल बदायूं मार्ग पर महापंचायत करेंगे किसान
भाकियू और सर्वोदय मंडल पदाधिकारियों ने किया ऐलान
क्रासर
कंचनपुर सबलपुर में अधिकारियों के बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। नौ दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ सर्वोदय मंडल व भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने गुरुवार को अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। दोनों संगठनों ने 11 दिसंबर को बदायुं मार्ग पर महापंचायत करने का एलान कर दिया है।
गांव कंचनपुर सबलपुर में 68 लोगों के नाम 128 हेक्टेयर भूमि पर पट्टे किए गए थे। शिकायत पर जिलाधिकारी ने पट्टे खारिज कर दिए थे। पौधे लगाने के लिए भूमि वन विभाग आवंटित कर दी गई। दो दिसंबर को एसडीएम पैमाइश कराकर जमीन कब्जा मुक्त कराने गईं थीं। अवैध पट्टे धारकों ने उन्हें घेर लिया और पैमाइश नहीं करने दी थी। अवैध पट्टेधारक तब से महिलाओं व बच्चों के साथ खेत में धरने पर बैठे हैं। भाकियू और सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सर्वोदय मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण ने कहा कि पट्टे की पत्रावली तहसील से गायब है। इसमें किसानों का क्या दोष है। पट्टे अधिकारियों ने किए हैं, तो जिला प्रशासन उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। अधिकारियों को धरना स्थल पर आकर किसानों की समस्याएं सुननीं चाहिए।

आरोप लगाया कि वन विभाग में करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। आशा मड़ैया के मंतराम रोजनदारी पर काम करते हैं। उनको भुगतान के लिए 526 रुपये निकाले जाते हैं लेकिन दिए 226 ही जाते हैं। प्रभाकांत ने कहा कि किसानों को जमीन दिलवाकर ही धरना समाप्त होगा। 11 दिसंबर से बदायूं मार्ग पर गौटिया के पास महापंचायत होगी। सड़क पर ही तंबू लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed