{"_id":"4573fac04654f7c33e70b1219040109c","slug":"today-will-compete-in-two-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ब्लाक में आज होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ब्लाक में आज होगा मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच विकासखंडों में ब्लाक प्रमुख निर्विरोध होने से रविवार को दो ब्लाकों में रविवार को मुकाबला होगा। इसके लिए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सर्वाधिक संवेदनशील विकासखंड मोहम्मदाबाद में ब्लाक प्रमुख पद पर अमित उर्फ बब्बन दुबे और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव की लड़ाई आमने-सामने होने जा रही है।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी समय-समय पर मौजूद रहेंगे। कमालगंज विकासखंड में अब मन्नी सिंह के पुत्र शिवा सिंह और विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह व पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाएगा। एएसपी आरबी चौरसिया ने सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
कमालगंज में छतों से होगी निगरानी
कमालगंज। यहां चार थानाध्यक्ष, दो सेक्शन पीएसी लगाई जाएगी। एक सेक्शन पीएसी थाने पर तैनात रहेगी और एक मतदान केंद्र के आस-पास गश्त करेगी। यहां छतों पर दूरबीन लेकर सिपाही तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन और रेलवे तिराहे और रोड को सीज करके भारी पुलिस बल लगाया जाएगा। रेलवे रोड पर मार्केट बंद रहेगा। यह जानकारी एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार ने दी।