{"_id":"5db44a608ebc3e017f1e8135","slug":"today-will-be-the-festival-of-lamps-all-day-shopping-farrukhabad-news-knp5221131101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बाजार गुलजार, रेलवे स्टेशन पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बाजार गुलजार, रेलवे स्टेशन पर भीड़
विज्ञापन
पल्लामंडी में खीले खदीते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिवाली का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार की तैयारियों की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। कपड़ा, खील-खिलौने, साज-सज्जा का सामान, इलेक्ट्रानिक्स, मिट्टी के दीपक, रुई, मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां, आतिशबाजी आदि की जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने मनपसंद कपड़े खरीदे।
दिन भर बाजार में भीड़ रहने से कई बार जाम जैसे हालात रहे। दूरदराज नौकरी पेशा, कामकाजी लोग काम निपटा कर अपने घरों के लिए आते जाते रहे। दिल्ली, आगरा, जयपुर आदि शहरों से आने वाली रोडवेज और निजी बसों में लोग छतों पर बैठकर घर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों में यात्रियों की बेशुमार भीड़ रही।
रेलवे स्टेशन के बाहर टेंपो चालकों ने बेतरतीब वाहन लगाने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी को समय पर घर पहुंचने की जल्दी रही। पं. सिद्धगोपाल शास्त्री ने बताया कि रविवार शाम गणेश-लक्ष्मी पूजन 7.03 बजे से 9 बजे तक कल्याणकारी रहेगा। इस समय अमृत सिद्ध योग है। कुबेर की पूजा विशेष लाभकारी होगी।
विज्ञापन
पांच रंग बिखेरेगा सर्किल अनार, जोकर चक्र लाजवाब
दिवाली पटाखों का त्योहार है। इस बार बाजार में कई नए आइटम उतारे हैं। मसलन जोकर चक्र एक बार में कई रंगों में चलेगा। पांच रंगों का अनार, सर्किल अनार, ब्रेक रिंग और बीयर की केन के अनार मन मोह लेंगे।
पटाखा विक्रेता अनुपम त्रिपाठी और गौतम परिहार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट और जीएसटी की वजह से आतिशबाजी पर 20 फीसदी की महंगाई है। हालांकि ब्रिक्री पर असर कताई नहीं पड़ेगा। फिलहाल मध्यम वर्ग और गरीब खरीदारी से काफी दूरी बनाए हैं, जबकि अधिकारी, कर्मचारी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। उसी से उनका औसत सही रहेगा।
ट्रेन आते ही रोड पर टेंपो वालों का कब्जा
रेलवे स्टेशन परिसर और रोड पर पूरी तरह टेंपो चालकों का कब्जा रहता है। यहां से राहगीरों का निकलना तक दूभर हो जाता है। यह आलम रोज का ही है। शनिवार को दर्जनों ई-रिक्शों का जमावड़ा परिसर में लगा रहा। शाम तीन बजे जब ट्रेन आई, तो रोड पर टेंपो ने कब्जा कर लिया। करीब एक घंटे में यातायात सामान्य हो सका।
दिल्ली, आगरा रूट पर बढ़ीं 21 रोडवेज बसें
दिवाली पर सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली रूट की रोडवेज बसों पर होता है। रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज गौरीशंकर ने बताया कि सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर 40 बसें चलती थीं, जो अब 54 कर दी गई हैं। आगरा रूट पर 18 चल रही थीं, अब 25 कर दी गई हैं। इसे अलावा बरेली, हरदोई, इटावा आदि रूटों पर सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। कहा कि स्टैंड पर जहां की सवारियां होंगी, तुरंत बस भेजी जाएगी।