{"_id":"603fc69f8ebc3ee64c6c0a2f","slug":"today-the-second-dose-will-be-vaccinated-farrukhabad-news-knp615406110","type":"story","status":"publish","title_hn":"913 स्वास्थ्य कर्मियों आज लगेगा दूसरे डोज का कारोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
913 स्वास्थ्य कर्मियों आज लगेगा दूसरे डोज का कारोना टीका
विज्ञापन
जनपद में चार फरवरी को कारोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वाले 913 स्वास्थ्य कर्मियों के गुरुवार को दूसरे डोज का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लोहिया महिला अस्पताल सहित नौ सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा।
जिले के 913 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरा का टीका लगाने के लिए नौ सरकारी अस्पतालों में बूथ बनाए गए हैैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को गुरुवार को दूसरा टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित किया जाएगा।
इसमें डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में 64 व महिला में 90, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 52, सीएचसी बरौन में 116, शमसाबाद में 113, नवावगंज में 94, राजेपुर में 159, कमालगंज में 121 व मोहम्मदाबाद में 104 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल, जबकि सिविल अस्पताल लिजीगंज में प्रतिदिन नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है।
वहीं सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज में तीन दिन सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को बुजुर्गों के टीका लगाकर उन्हें कोरोना से सुरक्षित किया जाएगा।
आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 11 अस्पतालों को टीका लगाने की अनुमति मिली है। इनमें आवास विकास कालोनी स्थित माया हॉस्पिटल, द केयर हॉस्पिटल, तिवारी मल्टी स्पेशलिटी, डिवाइन ईएनटी लेजर सेंटर, फतेहगढ़ स्थित डॉ. दास नर्सिंग होम, केपी सिंह हॉस्पिटल रखा तिराहा,
जिला जेल चौराहा स्थित एसएम हॉस्पिटल व लाइफ लाइन हास्पिटल, तिवारी नर्सिंग होम भोलेपुर, बाबू सिंह जय सिंह हॉस्पिटल बेवर रोड, डॉ.सुनीता हॉस्पिटल नवाबगंज में भी बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये खर्च करने होंगे।
डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों को भी सरकारी वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार के खाते में 150 रुपये प्रति डोज जमा करने होंगे। अभी तक द केयर हास्पिटल में 50 डोज, जबकि एसएम हास्पिटल से 10 डोज वैक्सीन ली गई है।
अन्य निजी अस्पतालों की डिमांड नहीं आई। सरकारी खाते में धनराशि जमा होने की रसीद दिखाने पर ही उन्हें वैक्सीन दी जाएगी। सीएमओ कार्यालय स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में 5500 डोज वैैक्सीन का स्टॉक है। जबकि 16500 डोज वैक्सीन आ रही है। इससे 21000 डोज का स्टाक हो जाएगा।