{"_id":"3c7c8f54e521b87c7057d51c9b463ef5","slug":"today-gracefully-hosted-district-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शान से फहरेगा जिले में तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शान से फहरेगा जिले में तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर ली गई
विज्ञापन
है। सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस
की पूर्व संध्या पर इसके लिए तैयारियां की जाती रहीं।
शनिवार को 68वां स्वतंत्रता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सेंट लारेंस, आल सेंट्स पब्लिक स्कूल बजरिया, आल संस स्कूल खड़ियाई, भारतीय इंटर कालेज, रस्तोगी इंटर कालेज और बद्री विशाल डिग्री कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, सीपी इंटरनेशनल सहित स्कूल कालेजों में तैयारियां होती रहीं। भारतीय इंटर कालेज में शिक्षकों ने बैठक कर स्वतंत्रता
दिवस पर चर्चा की। आल सेंट्स पब्लिक स्कूल में बच्चों ने डांस कंपटीशन और नाटक आदि का अभ्यास किया।
वहीं सुबह से लेकर शाम तक तिरंगा झंडा, हैंडबैंड, टोपी और तिरंगा पट्टिकाएं की खरीदारी होती रही। जनरल स्टोर मालिक आकाश कुमार ने बताया कि छोटे झंडों की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा कपड़े के झंडे और चाइना हैट लोगों को काफी पसंद आए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने लगन के साथ रिहर्सल में भाग लिया। पालिका कार्यालय को सजाया गया है। पार्क की
बाउंड्रीवाल की रंगाई-पुताई और गांधी प्रतिमा की भी साफ-सफाई करवाई गई।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार वीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने रिहर्सल किया। प्रबंधक शशिभूषण सिंह चौहान ने कहा कि 15 अगस्त को नृत्य, भाषण प्रतियोगिता और देशभक्ति नाटकों के अलावा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जेएसएम पब्लिक स्कूल में भी बच्चे स्वतंत्रता दिवस को लेकर रिहर्सल करते रहे।