{"_id":"5ff0accc8ebc3e3e77198ebc","slug":"tobacco-warehouse-raided-68-drums-oil-caught-farrukhabad-news-knp603619972","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली डीजल बनाने की सूचना पर तंबाकू गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली डीजल बनाने की सूचना पर तंबाकू गोदाम पर छापा
विज्ञापन
गांव कटरा स्थित तंबाकू गोदाम में रखे ऑयल भरे ड्रमों के बारे में पूछताछ करते एसडीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
तंबाकू गोदाम पर छापा, 68 ड्रम तेल पकड़ा
कायमगंज। क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां स्थित एक तंबाकू गोदाम में नकली डीजल बनाने की सूचना पर शनिवार शाम एसडीएम सुनील कुमार व सीओ राजवीर सिंह गौर ने छापा मारकर 68 ड्रम तेल पकड़ा। पूर्ति निरीक्षक ने दो तरीके के तेल के दो नमूने लिए हैं। साथ ही गोदाम में कई तरीके की तंबाकू व धान की भूसी मिली है। इसकी जांच के लिए जीएसटी के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
गांव कटरा रहमत खां में एक तंबाकू गोदाम में नकली डीजल बनाकर बेचने की सूचना पर एसडीएम व सीओ ने शनिवार शाम को छापा मारा। वहां 35 ड्रम तेल मिला। 9 ड्रम खाली रखे थे। अंदर कमरे में गए तो 33 ड्रम और तेल से भरे रखे थे। दोनों तेलों में अंतर था। इस पर पूर्ति निरीक्षक शरद कुमार दुबे को बुलाया गया। वे भी तेल की पहचान नहीं कर सके।
तेल के व्यापारी गंगा दरवाजा निवासी डिम्पल गुप्ता ने बताया यह तेल वे कानपुर से खरीदकर लाते हैं। इसके उन्होंने प्रपत्र दिखाए। उन्होंने बताया कि यह तेल पेंट में मिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने दोनों तेल के नमूने लिए। गोदाम में रखे अन्य माल की एसडीएम ने जांच की। वहां पर तंबाकू के साथ धान की भूसी और बीज का छिलका रखा देखा।
विज्ञापन
पूछने पर तंबाकू व्यापारी मोहल्ला नोनियमगंज निवासी राधाकृष्ण इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम ने जीएसटी विभाग को सूचना दे दी। जीएसटी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके अलावा गोदाम में बिजली का कनेक्शन न होने पर विद्युत विभाग को सूचना दी। गोदाम में एक ट्रक में माल लोड किया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि जीएसटी की टीम जांच कर रही है। संतुष्ट न होने पर गोदाम सील कर दिया जाएगा।