फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco trader acquitted in 33 year old murder case

Farrukhabad News: रंगदारी न देने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tobacco trader acquitted in 33 year old murder case
फर्रुखाबाद। रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की बेलचे व लाठी-डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। विरोध करने पर दोनों पुत्र को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मां-बेटों के खिलाफ हत्या व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ चौकी याकूतगंज के गांव बहेलियन नगला निवासी फूल सिंह (70) गांव में समोसे की दुकान किए थे। सोमवार को फूल सिंह पुत्र सुरेंद्र व नरेंद्र के साथ दुकान पर बैठे थे। रात करीब आठ बजे मोनू व राम दुकान पर आए। शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर दोनों भाई धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन




इस पर सुरेंद्र चौकी याकूतगंज में धमकी की तहरीर देने चला गया। वहां से वापस आने पर उसने देखा कि मोनू, राम व उसकी मां पुष्पा लाठी-डंडों व बेलचे से पिता व नरेंद्र को पीट रहे थे। विरोध करने पर सुरेंद्र के सिर पर भी बेलचा मार दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। फूल सिंह की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार नहीं होने पर परिजन फूल सिंह को ग्रानगंज स्थित नर्सिंग होम में ले गए। देर रात तीन बजे इलाज के दौरान फूल सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पुत्र सुरेंद्र की तहरीर पर मोनू, राम व पुष्पा के खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चीजें भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस की टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed