{"_id":"5797a6c14f1c1bc80a21e92a","slug":"to-save-their-lives-breaking-concrete-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाने को अपनी जान, तोड़ रहे पक्के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाने को अपनी जान, तोड़ रहे पक्के मकान
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
-गांव से तीन मीटर दूर बह रही रामगंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव अलादपुर भटौली के मुहाने पर रामगंगा बह रही हैं। गांव से करीब तीन मीटर दूर रामगंगा बहने से ग्रामीणो ने अपने पक्के मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तहसीलदार ने गांव का जायजा लिया और लोगों से पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में जाकर रहने के निर्देश दिए हैं।
गांव के किनारे रहने वाले महावीर, राजेश राजपूत और अमरचंद्र ने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही खेतों का कटान लगातार जारी है। मुन्नालाल, हरीराम, बलजीत, नरेश कुमार, दयाराम, मुंशीलाल, अमरचंद्र, छोटे सिंह, तुलाराम और छेदालाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों के कई बीघा खेत अभी तक कट चुके हैं और कटान अभी चल ही रहा है।
वहीं, तहसीलदार शेख आलम गीर ने ग्रामीणों से कहा कि उनके रहने के इंतजाम पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय अलादपुर भटौली में किए गए हैं। बिटोली देवी का कहना है कि स्कूल में रहने की तो व्यवस्था कर दी गई है लेकिन खाने-पीने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।