फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To poison fish in the pond dead

तालाब में जहर डालने से मछलियां मरीं

Fri, 13 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
To poison fish in the pond dead

राजेपुर। चाचूपुर ग्राम सभा के तालाब में अराजक तत्वों के जहरीला पदार्थ डाल देने से मछलियों की मौत हो गई। इस मामले में चौकीदार ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चाचूपुर में ग्राम का सभा के तालाब में बरसात में गंगा का पानी भर जाता है। बाढ़ के पानी के साथ ही इसमें मछलियां आ जाती हैं। यह तालाब चाचूपुर के धनीराम और सोता बहादुरपुर के ताहिर के खेत के बीच में है। गुरुवार को तालाब में बड़ी संख्या में मारी गई मछलियां पानी पर उतरा रही थीं। इसकी जानकारी पांचाल घाट चौकी पुलिस को दी गई। इस पर सीओ सिटी योगेश कुमार, तहसीलदार आरपी चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, शहर कोतवाल शिवमोहन सिंह और राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में तालाब के पास से पीपीएल दवा की खाली शीशी बरामद हुई। माना जा रहा है कि यही दवाई मछलियों को मारने के लिए तालाब में डाली गई। इस मामले में चौकीदार शकील ने राजेपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मारी गई मछलियों की तादाद करीब 3 क्विंटल बताई गई है। सूत्रों की मानें तो इन मारी गई मछलियों को लोग उठा ले गए। यह बिक्री के लिए बाजार में पहुंचा दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed