{"_id":"688fa1fea14aae31d804955f","slug":"to-become-brave-one-needs-to-get-a-rakhi-tied-by-ascetic-sisters-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-127811-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वीर बनने के लिए तपस्वी बहनों से राखी बंधवाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वीर बनने के लिए तपस्वी बहनों से राखी बंधवाने की जरूरत
विज्ञापन
जिला जज की पत्नी का तिलक करतीं ब्रह्माकुमारी बहनें।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रविवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम किया गया। बहनों ने अतिथियों को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। कहा कि वीर पुरुष बनने के लिए योगी और तपस्वी बहनों से राखी बंधवाने की जरूरत है।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला जज नीरज कुमार की पत्नी सुमन लता ने कहा हर किसी को अपना लक्ष्य पूरा करना चाहिए। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा ब्रह्माकुमारी एक ऐसी संस्था है जो विश्व के परिवर्तन में लगी है। पूरे देश में मेडिटेशन करवा कर जीवन में सुख और शांति देने का प्रयास कर रही है। मेजर हर्षवर्धन ने कहा कि आश्रम में आकर सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति व शांति मिलती है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कहा वीर पुरुष बनने के लिए योगी और तपस्वी बहनों से राखी बंधवाने की जरूरत है।
बहन राधिका ने कहा कि राखी का स्मृति पवित्र बहनों के हाथ से बंधवाना ही जीवन में सुख, शांति, समृद्धि प्राप्त करना है। पीडी महिला काॅलेज की प्राचार्य डॉ. प्रीति यादव, डॉ. मुकेश सिंह राठौर, एसडीएम अमृतपुर संजय सिंह ने विचार रखे। संचालन बीके मीरा ने किया। बहन दिव्या ने स्वागत नृत्य किया। बहन शिवानी ने राखी का महत्व बताया। बीके श्याम सिंह, बीके शैलेंद्र, बीके कुसुम, सुनीता, शशि, दिनेश, सोनू आदि मौजूद रहे।