{"_id":"608c37308ebc3e8d35341fe5","slug":"timbers-reached-to-ask-for-oxygen-cmo-closed-the-gate-farrukhabad-news-knp62613648","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की मांग करने पहुंचे तीमारदारों को देख सीएमओ ने गेट बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की मांग करने पहुंचे तीमारदारों को देख सीएमओ ने गेट बंद कराया
विज्ञापन
ऑक्सीजन मांगने पहुंचे तीमारदार, सीएमओ ने गेट बंद कराया
फर्रुखाबाद। एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमति मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई न मिलने पर तीमारदार सीएमओ से शिकायत करने पहुंचे। इस पर सीएमओ ने कक्ष का गेट बंद करवा दिया। लोगों की भीड़ देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी सहित कोतवाल मौके पर पहुंच गए। डीएम ने एल- टू अस्पताल का निरीक्षण किया। तीमारदारों ने जब उनसे शिकायत की तो सभी दवाएं उपलब्ध होने की बात कही। अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया।
फतेहगढ़ पुराने जिला अस्पताल परिसर स्थित एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कोविड मरीज जूझ रहे हैं। गुरुवार रात तीमारदारों ने हंगामा कर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। उसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
शुक्रवार की सुबह एल-2 अस्पताल के बाहर तीमारदार नेपाल सिंह, मुस्ताक अहमद, शकीला बेगम, जफर, नीरजदेवी कटियार, संजय चतुर्वेदी, सुनील कुमार, गिरजा देवी अपने मरीजों की हालत खराब होने पर एकत्र हो गए। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस पर सभी लोग सीएमओ डॉ.वंदना सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
भीड़ देखकर सीएमओ ने गेट बंद करवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने कोतवाल से वार्ता की। उसके बाद अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात करवा दिया गया। सीएमओ पिछले गेट से निकल कर बिना कुछ जवाब दिए ही गाड़ी में बैठकर चली गईं।
डीएम मानवेंद्र सिंह सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य निरीक्षण करने के लिए आए और वहां मौजूूद डॉक्टर व स्टाफ से जानकारी कर बाहर निकले। इस पर तीमारदारों ने मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने की बात कही। इस पर डीएम ने कहा कि सभी दवाएं व ऑक्सीजन मुहैैया करवाई जा रही है।