{"_id":"605232778ebc3ec4840c66e0","slug":"tighten-by-domineering-man-dies-by-consuming-poison-farrukhabad-news-knp6182441159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से तंग युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से तंग युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मंगल सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
दबंगों की धमकियों से तंग आकर कार एजेंसी के कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर सात नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कर्मचारी ने दबंगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था। दबंग मुुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर कॉलोनी भोलेपुर निवासी मंगल सिंह (36) कार एजेंसी में काम करता था। 13 फरवरी को शहर कोतवाली के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी गुंजन अवस्थी ने मंगल सिंह को अपने घर बुलाया। गुंजन व उसके भाई सहित अन्य लोगों ने मंगल सिंह को घर में बंधक बनाकर मारा पीटा।
जानकारी पर मंगल की पत्नी रचना ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मंगल को छुड़वा दिया था। रचना ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
14 फरवरी को मंगल सिंह ने घर में बंधक बनाने के मामले में गुंजन सहित आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दायर कर दी थी। इसके बाद से आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा।
मंगलवार सुबह मंगल घर से निकला और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रात लगभग 10 बजे मंगल ने पत्नी रचना को मोबाइल से काल करके बताया कि दबंगों की धमकियों से तंग आकर जहर खा लिया है। पत्नी रचना पति को तलाशते हुए बेवर रोड राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान में पहुंची।
वहां मंगल बेहोश पड़ा था। रचना ने आसपास के लोगों की मदद से मंगल को एक वाहन से नर्सिंग होम लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने मंगल को मृत घोषित कर दिया।
पुुलिस ने रचना की तहरीर पर मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी गुंजन अवस्थी, गौरव अवस्थी, लालसराय निवासी विवेक गुप्ता, सातनपुर निवासी नितिन यादव, गुंजन अवस्थी के नौकर, अमित शुक्ला सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मंगल सिंह के पिता मुंशी सिंह की मौत हो चुकी है। मंगल की 2006 में रचना से शादी हुई थी। उसके दो पुत्रियां रिया और माही हैं। मंगल की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पत्नी रचना व उसकी दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था।
घर में बंधक बनाने की घटना में शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जबकि मंगल के मारपीट में चोटें भी आईं थीं। घटना के बाद से मंगल सिंह बहुत परेशान चल रहा था। आरोपी मोबाइल पर फोन करके उसको धमकी दे रहे थे। ऐसे में अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो शायद मंगल को अपनी जान न देनी पड़ती।