फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tiger shows again in night vision, teams reached

बाघ पकड़ने को दो टीमों ने डाला डेरा, बिछाया जाल

Sat, 05 Dec 2020 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Tiger shows again in night vision, teams reached
फर्रुखाबाद के अमृतपुर के गांव उदयपुर कंचनपुर में लगाया गया पिंजरा व जाल बंधवाते अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया पीलीभीत की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए उदयपुर कंचनपुर गांव में डेरा डाल दिया है। टीम ने जगह-जगह पिंजरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

बाघ को पकड़ने में बाधक बन रहे गन्ने की फसल काटने के लिए रूपापुर चीनी मिल की टीम सर्वे करने आएगी। इससे किसानों को गन्ना खरीद के लिए पर्ची दी जा सके।
गांव उदयपुर कंचनपुर में बाघ होने से लोग भयभीत हैं। वह खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। खेतों में पोल और पेड़ों पर लगाए गए नाइट विजन कैमरों में शुक्रवार रात फिर से बाघ की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन

इसे वन विभाग के जिम्मेदारों ने लैपटॉप पर देखा और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी से डॉ. दयाशंकर और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया से डॉ. सुशांत कुमार ने टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी अपने साथ पिंजरे व जाल लेकर आए हैं। गांव के पास खेतों में कुछ जगह पिंजरों को लगा दिया गया है। डीएफओ पीके उपाध्याय ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए दो टीमें आईं हैं। खेतों में गन्ना अधिक होने से बाघ को पकड़ने में दिक्कत आ रही है।

गन्ना कटवाने के लिए मुख्य वन संरक्षक अधिकारी केके सिंह के साथ डीएम से मुलाकात की और समस्या बताई। डीएम ने बताया कि रूपापुर चीनी मिल के अफसरों से बात हो गई है। किसानों का गन्ना खरीदने को पर्ची जल्द दिए जाने के लिए मिल से टीम गन्ने का सर्वे करने आएगी। गन्ना कटने के बाद बाघ को पकड़ने में सुविधा होगी। डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बाघ को पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।

फर्रुखाबाद के अमृतपुर में नाइट विजन कैमरे में कैद हुई खेत में घूमते बाघ की तस्वीर। संवाद

फर्रुखाबाद के अमृतपुर में नाइट विजन कैमरे में कैद हुई खेत में घूमते बाघ की तस्वीर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed