{"_id":"5ecfcd0b8ebc3e902b0f8101","slug":"tiddi-dal-seen-in-farrukhabad-in-lockdown-farrukhabad-news-knp5624614197","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियां देखे जाने पर सुभानपुर में मचा हड़कंप, प्रशासन को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियां देखे जाने पर सुभानपुर में मचा हड़कंप, प्रशासन को दी सूचना
विज्ञापन
कायमगंज में पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डी दल का खतरा अभी टलता नजर नहीं आ रहा है। नगर से सटे गांव सुभानपुर में इमली के पेड़ पर 60-70 टिड्डियों का एक छोटा झुंड दिखाई दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। एक किसान ने कुछ टिड्डियां मार दीं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमित आसेरी व कृषि विभाग के कर्मचारियों को मरी र्हुइं टिड्डियां दिखाईं।
इन दिनों टिड्डी दल के खतरे से किसान चौकन्ना हैं। प्रशासन भी एलर्ट है। बृहस्पतिवार सुबह गांव सुभानपुर में टीपू खां के घर के पास खड़े इमली के पेड़ पर 60-70 टिड्डियों का एक छोटा झुंड दिखाई दिया। यह देख टीपू खां ने कपड़े को झुंड में मारा तो कुछ टिड्डियां मर गईं। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कृषि विभाग को सूचना दी।
उप कृषि निदेशक राजकुमार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह गांव पहुुंचे। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल आने पर अपने खेतों में धुआं कर कनस्तर, थाली, कटोरी आदि तेज आवाज में बजाएं और गंधक पोटास के धमाके करें। इससे टिड्डी दल का रुख बदल जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ कृषि भगवान सिंह, विज्ञान सिंह व मनोज कुमार भी मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आंधी में कुछ टिड्डियां आ गई थीं। अभी टिड्डी दल नहीं आया है। फिलहाल किसानों के लिए चिंता की बात नहीं है।