फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thugs entered the pharmacist's house after holding a gun to his mother's temple.

Farrukhabad News: संशोधित) मां की कनपटी पर तमंचा रखकर फार्मासिस्ट के घर घुसे बदमाश

Sat, 24 Jan 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thugs entered the pharmacist's house after holding a gun to his mother's temple.
फोटो-15 गांव कलुआपुर में चोरी के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
शमसाबाद/नवाबगंज। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव गंगलऊ में कलुआपुर पुलिया के पास बने फार्मासिस्ट के मकान में घुसे बदमाशों ने मां की कनपटी पर तमंचा रखकर जेवर उतरवाकर एक लाख का सामान लूट लिया। बदमाश मुख्य गेट की बाहर से कुंडी बंद करके चले गए। नवाबगंज व शमसाबाद पुलिस 10 घंटे सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ के बुलाने पर पहुंची लेखपाल की लिखित रिपोर्ट के बाद घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र का निकला।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव कांधेमई निवासी फार्मासिस्ट सुदेश कुमार ने कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर नवाबगंज थाने के गांव गंगलऊ में कलुआपुर की पुलिया के पास मकान बनवाया है। उसी में वह मेडिकल स्टोर और किराना की दुकान किए हैं। बृहस्पतिवार शाम वह मां सुशीला देवी और पिता महावीर प्रसाद को छोड़कर गांव चले गए।
विज्ञापन

रात में पांच बदमाश पड़ोसी रामजीत फौजी के मकान की दीवार के सहारे छत पर चढ़े। छत पर कमरे में लेटे रामजीत के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। सीढि़यों के पास की दीवार के सहारे सुदेश के मकान में पहुंचे। मां सुशीला देवी ने बताया कि पांचों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कनपटी पर तमंचा रखकर चाबी ले ली। धमकाकर टॉप्स, मटरमाला और पायलें उतरवा लीं। साथ ही घर में रखे तीन हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी व किराना की दुकान से 90 हजार रुपये का सामान लूट लिया। फिर बदमाश मुख्य गेट के रास्ते बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। माता-पिता आवाज लगाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनके भाई रामौतार पास में ही लगे नलकूप पर पहुंचे। वहां से घर गए तो बाहर से कुंडी लगी देखी। अंदर जाकर माता-पिता से जानकारी ली। सुबह छह बजे सुदेश भी पहुंच गए। उन्होंने 6:30 बजे शमसाबाद पुलिस को जानकारी दी। सात बजे फैजाबाद चौकी पुलिस पहुंची। सुदेश ने 8:30 बजे चौकी पर तहरीर दी। 10 बजे शमसाबाद थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने जांच कर घटनास्थल नवाबगंज थाने का बताया।

पीड़ित ने नवाबगंज थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। सुबह 10:30 बजे 11:30 बजे तक दोनों थानाध्यक्ष घटनास्थल एक दूसरे के क्षेत्र में होना बताते रहे। मामले की गंभीरता देख दोपहर 12:30 बजे सीओ अजय कुमार वर्मा दोनों थानाध्यक्षों के साथ पहुंचे। उन्होंने लेखपाल अनुराधा यादव को बुलाया। लेखपाल ने कागजों की पड़ताल कर बताया कि सुदेश कुमार का मकान परमनगर गगलऊ मौजा का है। इसके बाद तीन बजे सीओ व नवाबगंज थानाध्यक्ष चले गए। शाम चार बजे सुदेश कुमार ने नवाबगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। 10 घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल तय हो सका। नवाबगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। लेकिन देर रात फिर पीड़ित को शमसाबाद थाने भेज दिया गया। शमसाबाद थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed