फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three years imprisonment to a young man found guilty of molesting a teenage girl

Farrukhabad News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी युवक को तीन वर्ष की कैद

Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to a young man found guilty of molesting a teenage girl
फर्रुखाबाद। किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुमित प्रेमी ने दोषी युवक को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड नहीं जमा करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भोगने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चौकीदार ने गांव के अजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 11 जुलाई 2016 को 14 वर्ष की पुत्री घर में अकेली थी। तभी अजय पाल घर में घुस आया। पुत्री को दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर पत्नी व छोटी पुत्री आ गई। उनके ललकारने पर अजय घर से भाग गया।
विज्ञापन

विवेचक ने जांच के बाद अजय पाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश सुमित प्रेमी ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर गुरुवार को अजय पाल को दोषी करार किया था। सोमवार को न्यायाधीश ने दोषी अजय पाल को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई। दोषी को 25 हजार रुपये बतौर अर्थदंड के रूप में जमा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को देने के आदेश दिए। अभियोजन पक्ष की ओर से विकास कटियार, प्रदीप सिंह, अनुज कटियार ने दलीलें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed